










बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब यूथ कांग्रेस नवनिर्वाचित प्रधान शुवम शर्मा का शुक्राना यात्रा जोकि धुरी से अमृतसर तक निकाली गई, का जालंधर पहुँचने पर हनी जोशी व लक्की संधू की अगुवाई में उनके सैंकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हनी जोशी व लक्की संधू के अतिरिक्त उपप्रधान करणवीर ढिल्लों, परमवीर धड़ेकतवाल, सौरव उप्पल, हरमीत मान, सुक्खा शेरगिल, हिम्मत संघा, दविंदर बिलगा, रविंदर लाड्डी, हनी शामपुर, रंजीत रंधावा, राघव जैन, लक्ष्य कपिला, गुड्डू, सुमनप्रीत सिंह, शुभम चलाना, मनवीर संघा, साजन अरोड़ा, सत ब्रम्ह, रविंदर चक्क स्कूर आदि मौजूद रहे।