










ब्यूरो: आज के समय में जब पहचान, सामाजिक सौहार्द, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानव गरिमा जैसे मुद्दे समाज को प्रभावित कर रहे हैं, ऐसे में सीटी ग्रुप में ‘मंटो दे अफसाने’ नामक एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देखने को मिली। यह प्रस्तुति मस्ताने थिएटर ग्रुप द्वारा तैयार की गई और इसमें मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की कालजयी कहानियों को मंच पर जीवंत किया गया।

