Home Crime जालंधर: गोली चली ठा ठा! पॉश इलाके के लोगों में दहशत, पढ़ें...

जालंधर: गोली चली ठा ठा! पॉश इलाके के लोगों में दहशत, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर पॉश इलाके छोटी बारादरी-1 में गोली चलने की बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों अनुसार एक गाड़ी में कुछ युवक मौके पर पहुँचते हैं और फिर अचानक कई राउंड गोलियां चला देते हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिससे फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि यह फायरिंग हवा में की गई है या किसी पर इरादतन चलाई गई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन मालूम चला है कि इस मामले को दबाने के लिए भी पूरा जोर लगाया जा रहा है। पुलिस का भी अभी इस मामले में अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।