





ब्यूरो : नर्सिंग स्टाफ हर अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होता है और मरीजों की देखभाल व स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनकी समर्पण भावना और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के लिए एन.एच.एस अस्पताल द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस अस्पताल के ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों, मैनेजमेंट सदस्यों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

