





कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसने वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक सेठी एवं दिव्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मृगेन्द्र सिंह बेदी, डॉ. आशीष अरोड़ा, डॉ. स्कत्तर सिंह तथा इंजीनियर सिद्धांत राकेश शामिल रहे। डॉ. बेदी एवं डॉ. अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत मुख्य वक्तव्यों ने वैश्विक स्टार्टअप परिदृश्य में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग शर्मा एवं डॉ. अनु अरोड़ा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता एवं “एक्सपोवीजन” प्रदर्शनी रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने व्यावसायिक मॉडल तथा वैज्ञानिक प्रोटोटाइप निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त रोचक खेल गतिविधियों एवं रोबोटिक डांस प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष रूप से मन मोह लिया।