




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने आज राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अमित तनेजा ने आगे कहा कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां विकास की गति और अधिक तेज हुई है तथा जनता को योजनाओं का लाभ सीधे और प्रभावी रूप से मिला है। पंजाब की जनता भी अब विकास, पारदर्शिता और स्थिर शासन की अपेक्षा कर रही है।