




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल के प्रभारी नितिन कोहली ने आज लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई आधुनिक मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया। इस मशीनरी का उद्देश्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देना और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। इस पहल को जालंधर सेंट्रल में सीवेज प्रबंधन, डी सिल्टिंग (सफाई) और पानी सप्लाई प्रणाली को अधिक कुशल, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत सीवर जेटिंग मशीन, सीवर सुपर सकर टैंकर, वाटर टैंकर, गाद हटाने के लिए ग्रैब ऑटो और छोटे हाथी जैसे इलेक्ट्रिक वाहन जैसी आधुनिक मशीनें शामिल की गई हैं। ये मशीनें न केवल सीवरेज की सफाई और गाद हटाने के काम में तेजी लाएंगी, बल्कि जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेंगी।