




ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह जी के मार्गदर्शन में कॉलेज के IPR सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अगुवाई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख एवं IPR सेल के इंचार्ज विक्रमजीत सिंह संघोत्रा ने की, जबकि गगनदीप ने कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी भूमिका निभाई।