




ब्यूरो: हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में परवाज़ 2026 के अंतर्गत फेयरवेल का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम कुलजीत, डॉ. गगनदीप, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल एवं डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया । उनके नेतृत्व में छात्राओं ने कार्यक्रम को अत्यंत सुसंगठित एवं प्रभावशाली रूप दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम वर्ष की छात्राओं भावभीनी विदाई देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था। समारोह में मुख्यातिथि स्वरूप प्रचार्या डॉ. एकता खोसला ने उपस्थित रह समागम को शोभायमान किया। समारोह की शुरुआत डी ए वी एवम ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्वलन से हुई। जिसके पश्चात छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संदेश में कहा कि परवाज़ केवल एक विदाई नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है।