




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा तथा स्त्री व बाल विकास विभाग ने राज्य की महिलाओं को 1000 व 1500 रूपए देने संबंधी एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें दूसरे चरण में 40 विधानसभाओं को शामिल किया गया है। इस सूची अनुसार जालंधर का हलका नार्थ भी शुमार है। इसके पीछे हलका नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल की मेहनत रंग लाई बताई जा रही है। दरअसल हलका नार्थ इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने पार्टी हाई कमान साहित मंत्रालय के मंत्री व मुख्यमंत्री भगवंत मान से विशेष आग्रह किया था कि हलका नार्थ को जल्द से जल्द इस सूची में शामिल किया जाए और दूसरे चरण में ही इसको शामिल कर लिया गया है। इस बारे जब हलका नार्थ वाइस को-ऑर्डिनेटर की हरप्रीत कौर (चाहत) से बातचीत की गई तो उन्होंने आम आदमी पार्टी व दिनेश ढल्ल के किए कार्यों को सराहा व कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द महिलाओं के खाते में पैसे भी आ जाएंगे व 2027 में आम आदमी पार्टी ही सरकार बनाएगी व हलका नार्थ से दिनेश ढल्ल जीत कर सीट पार्टी की झोली में डालेंगे।
