





बयूरो : आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद हरभजन सिंह ने पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसी के चलते शनिवार दोपहर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। जानकारी अनुसार पार्टी के अलग-अलग कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया।