Home Education इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने JEE मेन्स-2 2026 में शानदार प्रदर्शन किया:...

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने JEE मेन्स-2 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: तानिश शर्मा ने 99.94 NTA स्कोर (CRL-898) किया हासिल

ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE मेन्स-2, 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तानिश शर्मा ने 99.948 का प्रभावशाली NTA स्कोर प्राप्त किया। भाविक जैन ने 99.64 अंक हासिल किए, जबकि हरअगम सिंह पसरीचा ने 99.41 स्कोर कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नमिश अरोड़ा ने 98.90, कृष चोपड़ा ने 98.17, सान्या ने 98.04 तथा मान्या ने 97.08, इकबाल सिंह कंगने 95.87 स्कोर प्राप्त कर JEE एडवांस के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।

इस अवसर पर, इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनुप बौरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।