ब्यूरो: डिप्स संस्थानों के लिए गर्व का क्षण है कि उनके प्रतिभाशाली छात्रों ने जेईई मेन्स 2 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रचा है।
वंश आनंद ने 99.71 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। वंश एक मेधावी छात्र होने के साथ-साथ बेहद विनम्र स्वभाव के धनी हैं। उनका सपना शोध के क्षेत्र में आगे बढ़कर कुछ नया और रचनात्मक करना है। वे अंकों की दौड़ के बजाय ज्ञान को अधिक महत्व देते हैं। सरल, समर्पित और दृढ़ निश्चयी वंश रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। संगीत उनका प्रिय शौक है, जो उन्हें प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखता है।
वहीं दिशांत ने 96.52 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिशांत एक लगनशील और आत्मविश्वासी छात्र हैं, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
इसके साथ ही वंशदीप ने 94 पर्सेंटाइल हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया। वंशदीप एक मेहनती, आज्ञाकारी और जिज्ञासु छात्र हैं, जो हमेशा कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहते हैं।
एमडी तरविंदर सिंह ने छात्रों के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से पूरा डिप्स परिवार गर्व और खुशी से अभिभूत है। वहीं सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
वंश आनंद, दिशांत और वंशदीप निस्संदेह अपने जूनियर्स के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, जशन सिंह, सीईओ मोनिका मंडोतरा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. रोमिला शर्मा एवं सभी प्रिंसिपल्स ने इस शानदार उपलब्धि पर पूरे डिप्स परिवार को हार्दिक बधाई दी।