





ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में वैसाखी के पावन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल 2026 को अप्लाइड साइंस विभाग द्वारा कॉलेज की अप्लाइड साइंस लैब में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर निबंध लेखन, कविता लेखन (पंजाबी/हिंदी) और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।