










पीले, गुलाबी और लाल जैसे पारंपरिक रंगों में सजे नन्हे ‘डिप्सियंस’ ने ढोल की थाप पर शानदार भांगड़ा और गिद्धा प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। जहाँ एक ओर विद्यार्थियों ने अपनी कला से पंजाब की मिट्टी की महक बिखेरी, वहीं दूसरी ओर विशेष सभाओं के माध्यम से ‘खालसा पंथ’ की स्थापना के गौरवमयी इतिहास और ‘जलियांवाला बाग’ के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


