Home Punjab पंजाब: महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, जालंधर में अभी सिर्फ इसी विधानसभा...

पंजाब: महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, जालंधर में अभी सिर्फ इसी विधानसभा हल्के में मिलेगी सुविधा, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही “मुख्यमंत्री मावा-धियां सत्कार योजना” से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख बदल दी गई है। जानकारी अनुसार अब रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हर जिले में खुले सेवा और आंगनवाड़ी केंद्रों में रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी जोकि बिल्कुल मुफ्त होगी।

गौरतलब है कि इस योजना की तारीख पहले 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था। शुरुआती चरण में इस योजना को 7 जिलों श्री मुक्तसर साहिब, रूपनगर (रोपड़), पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट में लागू किया जाएगा। वहीं पहले फेज में 9 विधानसभा हलकों को शामिल किया गया है, जिनमें मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिरबा और कोटकपूरा शामिल हैं।