




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल में जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए, आम आदमी पार्टी हल्का सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली अपने कार्यालय में आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका तुरंत समाधान करने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा हुआ है। नितिन कोहली स्वयं लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और अधिकतर मामलों का मौके पर ही हल कर देते हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है।
इसके अलावा, महिलाओं के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके तहत माताओं और बहनों को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति की बहनों को पंद्रह सौ रुपये दिए जा रहे हैं। नितिन कोहली का कहना है कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और हर योजना का लाभ योग्य लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
इसके साथ ही, उनके लगभग 10 सदस्यों का स्टाफ भी कार्यालय में हर समय मौजूद रहता है, जो लोगों की समस्याओं को दर्ज करता है और उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करता है। टीम द्वारा सहयोग से प्रदान की जा रही यह सेवा लोगों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है।