






इस फेस्टिवल में 20 से अधिक कॉलेजों और 10 से ज्यादा अकादमियों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उभरते फिल्म निर्माताओं, एनिमेटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने शॉर्ट फिल्म, रील मेकिंग, 2D एनिमेशन, 3D एनिमेशन और लाइव एक्शन VFX जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए कुल ₹16,000 की पुरस्कार राशि विजेताओं को दी गई।

