जब-जब वकीलों को आएंगी दिक्कतें DBA सदैव उनके हकों के लिए संघर्ष करेगी : रोहित गंभीर
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने प्रधान (कार्यकारी) राम छाबड़ा व महासचिव रोहित गंभीर की अध्यक्षता में आज यानी शुक्रवार को No Work Day रखा। इस दौरान कामकाज ठप्प रखने का मुख्य कारण Arbitrator कम डिवीज़नल कमिश्नर की कोर्ट दौरान वकीलों के अतिरिक्त याचिका दायर करने व सुनवाई में हिस्सा लेने वाले लोगों को आने वाली दिक्कतें मुख्य हैं।
इस दौरान बातचीत करने हुए रोहित गंभीर ने कहा कि वकीलों को जब जब दिक्कतें आएंगी बार सदैव उनके हकों के लिए जो भी संघर्ष करना पड़े करेगा। उन्होंने कहा कि Arbitrator कोर्ट दौरान बिना जमीनी हालातों को जानें छोटी तारीखें डाल दी जाती हैं जोकि वकीलों के लिए मुश्किल का सबब बन जाती हैं। उन्होंने आगे बताया कि उक्त कोर्ट के लिए कोई निश्चित दिन या शेड्यूल नहीं है जोकि फिर से एक मुश्किल का सबब है।