Home National सस्ता हुआ पेट्रोल व डीज़ल 10 रूपए, केंद्र सरकार ने आपदा के...

सस्ता हुआ पेट्रोल व डीज़ल 10 रूपए, केंद्र सरकार ने आपदा के बीच दी लोगों को बड़ी राहत, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: केंद्र सरकार ने तेल संकट के बीच पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम कर दी है. पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर भी 10 रुपये की कटौती की है.

ग्‍लोबल कच्‍चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच सरकार ने तेल कंंपनियों को बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी को घटा दिया है. पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी जीरो कर दिया गया है.

सरकार ने यह तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी है, क्‍योंकि उन्‍हें संकट के समय में महंगे दामों पर कच्‍चा तेल खरीदना पड़ रहा था, जिसे लेकर सरकार ने ये राहत दी है. हालांकि राज्‍य सरकारों का वैट लागू रहेगा. पहले पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये था और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर था. हालांकि अब इसमें 10 रुपये की कटौती की गई है.