Home Punjab जालंधर: बंद हुआ Internet कई इलाकों में, पढ़ें व देखें

जालंधर: बंद हुआ Internet कई इलाकों में, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में आज (बुधवार) कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद हो गई हैं। जानकारी अनुसार नागरा रोड पर मौजूद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक्सचेंज में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि धुएं व आग की लपटों ने पूरे एक्सचेंज को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। शहर के बड़े हिस्से में कम्युनिकेशन सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुईं। आग लगने की वजह से मकसूदां, लिद्दडां, विधिपुर और नुस्सी समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज्ड लाइन और टेलीफोन सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गईं, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही, SDO मनीष कुमार, JTO चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।