Home Punjab जालंधर (Exclusive): सावधान मॉडल टाउन वासियों ! आज 9-10 बजे के बाद...

जालंधर (Exclusive): सावधान मॉडल टाउन वासियों ! आज 9-10 बजे के बाद नहीं आएगा पानी, सीधा कल सुबह ही होगी सप्लाई, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के मॉडल टाउन व उसके आसपास के इलाके में रहने वाले लोगोें के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आज यानी बुधवार 9-10 बजे के बाद पानी की सप्लाई बंद की जाएगी जिसको कल यानी वीरवार सुबह ही बहाल किया जाएगा। जानकारी अनुसार लतीफपुरा में कुछ आवश्य्क कार्य किया जा रहा है जिसके चलते यह सप्लाई बंद रखी जाएगी और इसको कल सुबह बहाल किया जाएगा। इसकी पुष्टि पार्षद अरुणा अरोड़ा ने की। इस दौरान मॉडल टाउन, लतीफपुरा, केवल विहार व आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।