Home Crime जालंधर: सस्पेंड 3 पुलिस कर्मी, महिला को बालों से पकड़ कर घसीटने...

जालंधर: सस्पेंड 3 पुलिस कर्मी, महिला को बालों से पकड़ कर घसीटने व युवक को नँगा पीटने की CCTV हुई थी वायरल, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पुलिस कर्मी द्वारा महिला को बालों से पकड़ कर घसीटने व युवक को नँगा पीटने पर जहां महिला कमीशन संज्ञान ले चुकी है वहीं अब लाइन हाजिर पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। जानकारी अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ बर्ताव को लेकर ASI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक ASI को सड़क पर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उसी दौरान एक महिला को बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बालों से पकड़कर घसीटने का आरोप भी सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि महिलाओं के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और उचित होना चाहिए।