





बयूरो : जालंधर के 66 फुटी रोड स्थित जालंधर हाईट्स फ्लैट में अर्बन एस्टेट स्तिथ कैंब्रिज स्कूल में लॉन टेनिस सीखने गई 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका (परी) के रूप में हुई है, जोकि कैंब्रिज स्कूल में 9वी कक्षा में पढ़ती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि परिवार ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, अर्बन एस्टेट में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोजाना अर्बन एस्टेट फेस-2 स्थित स्कूल की ब्रांच में टेनिस खेलने के लिए जाती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आए थे। करीब 5.30 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने जालंधर हाईट्स फ्लैट में छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती और उन्हें शक है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।