ब्यूरो: डिप्स संस्थान के सीएओ रमणीक सिंह ने अध्यापकों एवं विद्यार्थीयों की खूब प्रशंसा की और भविष्य के लिए दीं शुभ कामनाएँ
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परिणाम घोषित किए गए, जिनमें डिप्स आईएमटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। इस बार संस्थान के 46 से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्राप्त परिणामों के अनुसार विद्यार्थियों के नाम, पाठ्यक्रम/सेमेस्टर तथा एसजीपीए इस प्रकार हैं –
इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा डिप्स प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
डिप्स ग्रुप के एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जीवन में सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सीएओ रमनीक सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर नई मिसाल कायम कर रहा है।
वहीं सीएओ जशन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके समर्पण और शिक्षकों की अथक मेहनत का प्रमाण है तथा भविष्य में भी डिप्स आईएमटी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।