





बयूरो : देशभर में रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार, 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 115 रुपये बढ़ा दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।