







इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से आए 50 से अधिक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत दो प्रमुख और रोमांचक प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की गईं— रोबो ऑफ-रोडिंग (रफ एंड टफ ड्राइविंग) तथा रोबो टग ऑफ वॉर (रोबो स्ट्रेंथ गेम)— जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता और टीमवर्क का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।