








एसएसएलसी-112,122,128,135 कोड वाली टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया और नॉक आउट राउंड में एसएसएलसी-128 और 112 कोड संख्या वाली टीमों ने फिनाले के लिए मुकाबला किया। प्रतियोगिता के फिनाले में टीम नं.112, टीम सदस्य छात्रा दिव्यांशु, अनु जोस, और छात्र विशाल को विजेता घोषित किया गया। वही अनु जोस और सिल्की दुबे ने सर्वश्रेष्ठ मूटर का पुरस्कार जीता और सुशांत सोढ़ी ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार जीता। वेलेडिक्टरी में जस्टिस एस.के अग्रवाल, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज, अभी मोहाली के डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन के प्रेसिडेंट, एडवोकेट राहुल रामपाल और एडवोकेट कुणाल गोयल समेत गेस्ट्स ने छात्रों को ट्रॉफी और अवॉर्ड दिए। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।