







मजबूत बुनियादी ढांचा, सुचारू यातायात और टिकाऊ शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की संपत्ति मूल्य और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।
इस मौके पर अमरदीप कीनू, एडवोकेट प्रभजोत सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखजीत सिंह, मेजर एल.एस. खैरा, कर्नल सी.एस. चहल, श्री तिवारी, टिम्मी आहलूवालिया, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, संजीव तरेहन और गोल्डी मरवाहा सहित कई प्रमुख हस्तियां और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और रिहायशी समुदाय के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और विकास कार्य के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।