







बयूरो : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों और मरीजों के लिए शांतमयी माहौल सुनिश्चित बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं और अस्पतालों के पास डी.जे. न बजाने की सख्त हिदायत करते हुए कहा कि डी.जे. बजाने पर जहां सामान जब्त किया जाएगा, वही प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ऊंची आवाज में लाउड स्पीकरों और प्रेशर हॉर्नों का इस्तेमाल न करने की भी सख्त हिदायत की है।