







बयूरो : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा -एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्टस स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने “प्रिजमोरा – ए स्पेक्ट्रम ऑफफ़ स्किल्स” नामक एक जीवंत क्लब प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। कक्षा VI से VIII तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यशील मॉडल और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं, जो अनुभवात्मक अधिगम और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर आधारित थीं तथा SDGs के अनुरूप थीं।