Home Punjab जालंधर पहुंचे सीएम मान से पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने...

जालंधर पहुंचे सीएम मान से पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने की मुलाक़ात, राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर में वीरवार को सीएम भगवंत मान ने लोक मिलनी आयोजित की। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने सीएम मान से मुलाक़ात की। इस दौरान जालंधर के राजनीतिक हालातों व वेस्ट हल्के के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बंटी ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द सभी समस्याओं का समाधाम निकाल जाएगा।