








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर की प्रख्यात इम्मीग्रेशन कम्पनी ARYANS ACADEMY के अनिल शर्मा को मातृशोक हुआ है। सुषमा शर्मा का आज अकस्मात निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बिछड़ी रूह की देह का अंतिम संस्कार कल यानी 13 फरवरी दोपहर बाद 4 बजे मॉडल टाउन स्तिथ श्मशान घाट में किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ परिवार संग दुःख प्रकट करता है तथा बिछड़ी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। अनिल शर्मा संग शहर व राज्य की विभिन्न धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संघटनो के प्रतिनिधियों ने दुःख प्रकट किया है।