Home Education द नोबेल स्कूल में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

द नोबेल स्कूल में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो: द नोबेल स्कूल में इंटर हाउस साइंस क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों को साइंस से अवगत करवाने के उद्देश्य से किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चेयरमैन प्रो.सी.एल.कोछड़,डायरेक्ट मैम सरोज शर्मा और प्रिंसिपल रविंदर कौर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में चारों हाउसों -रमन, टैगोर, टेरेसा और सेन के छठी कक्षा से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए अपने विज्ञान ज्ञान, टीमवर्क और त्वरित कौशलता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का संचालन साइंस के अध्यापिका मिस सुनिधि और मिस रुपाली द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से किया गया। ये प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रैपिड फायर राउंड में टीमों ने प्रश्नों का जवाब देने में अपनी गति और सटीकता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में टेरेसा हाउस ने प्रथम, सेन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे हाउस को चेयरमैन सर द्वारा स्कूल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के अंत में चेयरमैन सर ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि ऐसी विज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती है। उन्हें ज़ोर दिया के आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक,अभियंता और शोधकर्ता है और ऐसे मंच उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। चेयरमैन सर ने इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विज्ञान विभाग के अध्यापकगणों की खूब सराहना की।