




बयूरो : राजपुरा में आयोजित पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डिप्स हरियाणा भुंगा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गुरसिमर ने स्वर्ण पदक, रिशिका, चहक एवं मनदीप ने रजत पदक, जबकि कनिका ने कांस्य पदक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
डिप्स प्रबंधन की ओर से माननीय एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जश्न सिंह ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि डिप्स संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।