





बयूरो : द नोबेल स्कूल में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसे स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा और प्रिंसिपल रविंदर कौर द्वारा संपन्न कराया गया।