





बयूरो : इनोसेंट हार्ट्स के सभी पाँचों स्कूलों -ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड—के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, लोहारां में बसंत पंचमी का पर्व अत्यंत उत्साह और भक्ति-भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ऋतुराज बसंत के आगमन का स्वागत किया गया और विद्या व ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की विधिवत आराधना की गई।