





बयूरो : धूमधाम से मनाए गए बसंत पंचमी के त्योहार ने स्कूल को एक नए रंग और उत्साहपूर्ण वातावरण में बदल दिया। बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को ‘द नोबेल स्कूल’ में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर छठी से नौवीं कक्षा तक के बच्चों ने न केवल शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया, बल्कि पतंग बनाने की गतिविधियों में हिस्सा लेकर इस अवसर को अनमोल बना दिया। इस शुभ अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड़, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, स्कूल के डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर और स्कूल का स्मूथ स्टाफ मौजूद रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती पूजन के साथ किया गया, जिसमें स्कूल के सभी छात्र गणों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और हर्षोल्लास के साथ बसंत ऋतु का स्वागत किया बसंत ऋतु का स्वागत किया। समारोह की दृष्टि से स्कूल का पूरा माहौल रंगीन बन गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन बच्चों को आशीर्वाद देते हुए पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सरस्वती पूजा के अंत में सभी बच्चों को पीले चावलों का प्रसाद बांटा गया।