





बयूरो : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने सरकार द्वारा दिए गए कैबिनेट रैंक से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर Live आकर सांझा की है। बताया जा रहा है कि कि हाल ही में पावन स्वरूपों से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों से वह नाराज चल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजा साहिब के सम्मान के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक सुक्खी ने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट रैंक व चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।