






ढोल की थाप पर सभी ने नाचते हुए लोहड़ी के पर्व पर सभी के जीवन में खुशियों की मिठास बने रहने की कामना की गई। वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि एक समय था जब सिर्फ बेटे के जन्म की खुशी में लोहड़ी दी जाती थी पर आज समय बदल गया है। आज बेटियों ने हर क्षेत्र में अपने-आप को स्थापित किया है। जमीन हो जा आसमान लड़कियां अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहीं है। इसलिए हमें अपनी सोच बदलते हुए लड़के ओर लड़की को बराबर मौके प्रदान करने चाहिए। अंत में चेयरमैन चोपड़ा, वीसी चोपड़ा, स्टाफ तथा छात्रों ने बेटियों की लोहड़ी मनाने का संदेश दिया।