











शाहपुर कैंपस (साउथ कैंपस) में एलुमनी मीट का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसमें 700 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जाम्बिया, जापान, चीन सहित भारत के दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों से जुड़े एलुमनी ने कानून, तकनीक, बैंकिंग, फार्मेसी, शिक्षण, कंसल्टेंसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और अपने करियर को दिशा देने वाली संस्था के प्रति आभार प्रकट किया।


