Home Punjab पंजाब: SUSPEND धरना लगाने वाले सभी कच्चे (रोडवेज) मुलाजिम, पढ़ें CM क्या...

पंजाब: SUSPEND धरना लगाने वाले सभी कच्चे (रोडवेज) मुलाजिम, पढ़ें CM क्या बोले

बयूरो : पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल पर पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कच्चे कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने जो फैसले लिए थे, उनके परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारी तो भर लिए गए, लेकिन इस बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं आया कि ये कर्मचारी कब तक काम करेंगे और इनकी तनख्वाह कितनी होगी। CM मान ने कहा कि वे नहीं चाहते कि किसी के घर का चूल्हा बंद पड़े, इसलिए सरकार रोडवेज कर्मचारियों का मसला बैठकर हल करेगी, लेकिन लोगों को परेशान करने के तरीके सही नहीं हैं। उन्होंने कच्चे कर्मियों से अपील की कि वे टेबल पर बैठकर बातचीत करें और सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए हड़ताल लोकतांत्रिक तरीका है, लेकिन इससे जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों की समस्याएं सुनेगी और जल्द समाधान किया जाएगा।

धरना गलत बताया, जुर्माना भी लगाया
सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों ने गलत तरीके से धरना दिया, जिसकी वजह से सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ। रूट पर बसें नहीं चलाने के कारण कर्मचारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। सभी को तुरंत नौकरी से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए डिपो को सस्पेंशन लेटर भेज दिए गए हैं।

डिपो मैनेजर की चिट्ठी में क्या लिखा है?
पंजाब रोडवेज के जालंधर क्षेत्रीय दफ्तर-1 ने 4 कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। 29 नवंबर 2025 को जारी पत्र के अनुसार, इन कर्मचारियों ने बसें रूट पर नहीं चलाईं, जिससे सरकार को ₹21,459 का नुकसान हुआ। इस वजह से इसे वित्तीय धोखाधड़ी माना गया है।