















आचार्य जय प्रकाश एवम् आचार्य हंसराज ने ‘यज्ञ’ सम्पन्न करवाया एवम् ‘चतुर्वेदशतकम्’ मंत्रों का पाठ किया। आचार्य जय प्रकाश जी ने छात्राओं तथा उपस्थित आर्य बन्धुओं को वेदों के महत्व एवम् परमपिता परमात्मा को समर्पित होकर कार्य करने में ही कल्याण है विषय पर चर्चा की एवम् ऋग्वेद के मंत्र की विस्तृत व्याख्या की। भजन गायन तेजस कुमार ने किया । ‘तेरे नाम का सिमरन करके मेरे मन सुख भर आया’ भजन लहरी को सुनकर सबका हृदय आनन्दमय हो गया ।