







बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित “दिशा एन इनीशिएटिव” के अंतर्गत हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ग्रोथ मॉनिटरिंग पहल में भाग लेने के लिए चुना गया है। देशभर के केवल दस प्रमुख शहरी विद्यालयों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है।उत्तरी भारत में जालंधर तथा देहरादून दो प्रमुख केंद्र हैं तथा जालंधर में से मुख्य रूप से इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप का चयन किया गया है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन पैरामीटर्स को तय करना है जो आज के तेजी से विकसित होते भारत में बच्चों के बदलते स्वास्थ्य और कल्याण को दर्शाते हैं।इस पहल के अंतर्गत, हीराबाई कावसजी ज़हांगीर मेडिकल इंस्टीट्यूट, पुणे ,जो ग्रोथ रिसर्च में वैश्विक अग्रणी संस्थानों में से एक है—की विशेषज्ञ टीम, एंडोकिड्स ग्रोथ क्लिनिक, जालंधर के विशेषज्ञों के साथ मिलकर इन दिनों में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल का दौरा कर रही है । इस दौरान टीम द्वारा विद्यार्थियों की लंबाई, वजन और सिर के घेर का सटीक मापन किया जा रहा है। इस विषय पर बात करते हुए प्रसिद्ध बाल विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ उप्पल ने बताया कि










