






ब्यूरो: डिप्स संस्थान अत्यंत गर्व और हर्ष के साथ सूचित करता है कि सहोदया द्वारा आयोजित फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में डिप्स हरियाना के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डिप्स टांडा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।
यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्राचार्याओं मोनिका सचदेवा (डिप्स हरियाना) और दिव्या चावला (डिप्स टांडा) के प्रेरणादायी नेतृत्व का परिणाम हैं। डिप्स संस्थानों के एम.डी. तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ. रामनीक सिंह, सी.ए.ओ. जशन सिंह तथा सी.ई.ओ. मोनिका मंडोत्रा ने दोनों संस्थानों की टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डिप्स परिवार के विद्यार्थी हर मंच पर अपनी कला, प्रतिभा और मेहनत से संस्थान का गौरव बढ़ाते हैं। डिप्स संस्थान इन विजयी विद्यार्थियों को दिल से शुभकामनाएँ देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।









