Home Education मेहर चंद पॉलिटेक्निक के लेक्चरर प्रभु दयालने अंतर्राष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठी में भाग...

मेहर चंद पॉलिटेक्निक के लेक्चरर प्रभु दयालने अंतर्राष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठी में भाग लिया

ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक  प्रभु दयाल ने आर्य महासम्मेलन 2025 में
भागलिया, जहाँ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठी में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। इस संगोष्ठी विषयवस्तु था- ‘स्वर्णिम भारत के निर्माण में ऋषि परम्पराओं का योगदान।” इसमें ब्रह्मा से लेकर जमिनि पर्यन्त मुनि, महर्षि दयानन्द बौद्ध, जैन और सिख परम्परा के प्रवर्तक गुरुओं के समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भी चर्चा हुई।
आर्य महासम्मेलन का आयोजन आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने और उसके संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के
जन्म के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में किया गया जहाँ देश विदेश से आए लाखों नान जिनासुओं, विद्वानों और अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया जिनमें प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अनेक वरिष्ठकेन्द्रीय मंत्री तथा अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी धर्मों के प्रमुख आचार्य, आर्युवेदाचार्य, योगाचार्य भी शामिल थे।
यह एकऐसा अद्वितीय मंच था जहाँ विद्वानों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और वैदिक जान परवैश्विक चर्चा
में भाग लिया। इस आयोजन से नकेवल अंतर्राष्ट्रीय सहयोगको बढ़ावा दिया, बल्कि विद्वानों को प्राचीन ज्ञान और आधुनिक सोच के संयोजन पर अपने विचार साझा करने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान किया।
मॅकेनिकल विभाग की प्रमुख ऋचा अरोड़ा ने भी प्रभुदयाल की सराहना करते हुए जानकारी दी कि वे पहले भी तीन बार राष्ट्रीय वैदिक संगोष्ठियों में गूढ़ वैदिक विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं, और उनके शोध पत्र प्रकाशित भी हुए हैं।
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने प्रभुदयालकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा  “प्रभुदयाल न केवल मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि आध्यात्मिक और साहित्यिक क्षेत्र
में भी उनका शोध कौशल अद्वितीय हैं। उनका इस प्रतिष्ठित मंच पर भाग लेना उनके ज्ञान औरसमर्पण को दर्शाता है।
हमें गर्व हैं कि वे हमारे संस्थान का हिस्सा हैं। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता
को बनाए रखते हुए प्रभु दयाल जैसे शिक्षकों के योगदान से विद्यार्थियों में समय मनुष्य के निर्माण की ओर अबसर
है।”