






इस अवसर पर डॉ. सरीन की माता जी निर्मल धवन, पति सीए अशोक सरीन, भाई पुनीत धवन और मुकेश, भाभी मोरू और भावना, बेटा आईएएस लक्षित सरीन, बहू डॉ. पंखुड़ी, बेटी डॉ. इशिता, दामाद संजय भी मौजूद थे। समारोह के दौरान कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे जिनमें अरविंद घई सचिव डीएवीसीएमसी, सुरेंद्र सेठ, सदस्य लोकल एडवाइजरी कमेटी, एमएलए बावा हेनरी, के.डी. भंडारी, चंदन ग्रेवाल और सुशील रिंकू ने डॉ. सरीन के योगदान के लिए उनका सम्मान किया। डॉ. नवरूप कौर, डीन यूथ वेलफेयर, डॉ. सीमा मारवाहा, डीन अकादमिक, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, डीन एमओयू, बीनू गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. राखी मेहता डीन एस्थेटिक्स, रमनदीप कौर, इंचार्ज स्पोर्ट्स, डॉ. उर्वशी, डीन स्टूडेंट काउंसिल, रवि मैनी सुप्रिटेंडेंट एडमिन. कुलजीत कौर, स्टाफ सेक्रेटरी ने अपनी यादें साझा कीं । नृत्य विभाग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गुंजन कपूर और उनकी टीम ने डॉ. सरीन के सम्मान में बॉलीवुड गुलदस्ता पेश किया। डॉ. सरीन को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए आभार और सम्मान के तौर पर प्रशस्ति पत्र और सिल्वर साल्वर भेंट किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने एचएमवी की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। इस मौके पर