Home Punjab जालंधर: MP सूक्खी रंधावा पहुंचे अश्वन भल्ला के घर, 2027 में कांग्रेस...

जालंधर: MP सूक्खी रंधावा पहुंचे अश्वन भल्ला के घर, 2027 में कांग्रेस पार्टी मजबूत करने पर हुई चर्चा, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के भोगपुर में रहते कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता अश्वन भल्ला के घर सोमवार अकस्मात सांसद गुरदासपुर सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे। इस दौरान दोनो नेताओं के बीच आगामी 2027 चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए खूब चर्चा हुई। इस दौरान राज कुमार भल्ला, संत प्रकाश, हैप्पी मानक राय, सन्नी चक शकूर, चक्षु जोशी, गोबिब्द बहराम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अश्वन भल्ला ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। सूक्खी रंधावा जैसे बड़े नेताओं का आशीर्वाद मिलने से उन्हें पार्टी प्रति कार्य करने में और प्रेरणा मिलती है। वह भविष्य में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए कार्य करते रहेंगे। और 2027 में पंजाब के अंदर कांग्रेस सरकार बनाने में अपना योगदान अवश्य देंगे।