Home Education द नोबेल स्कूल के छात्राओ ने ग्रीटिंग कार्ड और हस्तशिल्प गतिविधियों में...

द नोबेल स्कूल के छात्राओ ने ग्रीटिंग कार्ड और हस्तशिल्प गतिविधियों में दिखाया हुनर

ब्यूरो: बच्चों के अंदरूनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए द नोबेल स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसी श्रृंखला को जारी रखते हुए कक्षा दूसरी के छात्रों की ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता और कक्षा चौथी के छात्रों की घरेलू बेकार पड़ी चीजों से सामान बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें दोनों कक्षाओं के सभी छात्रगणों ने बड़े ही उत्साह व जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी के छात्राओं ने भाई-बहन के प्रति प्रेम, दिवाली, गुर पूरब, देशभक्ति, मां के प्रति प्रेम आदि विषयों पर ग्रीटिंग कार्ड बनाएं और कक्षा चौथी के छात्राओं ने घरेलू अनुपयोगी चीजों से सुंदर-सुंदर डिजाइन की उपयोगी और आकर्षक चीजें बनाकर सबका मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन गतिविधि इंचार्ज द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल.कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कौर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के चेयरमैन सर ने विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक शक्ति को उजागर करती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है।