Home Education एलपीयू तीरंदाजी टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण पदक...

एलपीयू तीरंदाजी टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण पदक के साथ, प्रथम उपविजेता का ताज हासिल किया

एलपीयू के तीरंदाजों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दस पदक जीतकर अपना दबदबा दिखाया और प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

ब्यूरो: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की तीरंदाजी टीम ने अपनी सटीकता और एकाग्रता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की। एलपीयू के तीरंदाजों ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 (अंडर एआईयू) में बठिंडा में प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया और आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
टीम ने शानदार खेलते हुए पाँच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। टीम का दबदबा तब साफ़ दिखाई दिया जब उसने रिकर्व पुरुष टीम, रिकर्व मिश्रित टीम और कंपाउंड मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। इस जीत के पलों को ओर शानदार बनाते हुए प्रथमेश जॉकर ने कंपाउंड इंडिविजुअल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि छवि राणा ने इंडियन राउंड इंडिविजुअल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। गोल्डी मिश्रा ने रिकर्व इंडिविजुअल (ओलंपिक राउंड) में और खुशी शर्मा व प्रथमेश जॉकर ने कंपाउंड 50 मीटर प्रतियोगिता में रजत पदक जीते। कंपाउंड महिला टीम और इंडियन राउंड महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एलपीयू के लिए कांस्य पदक जीते।
चैंपियनों को बधाई देते हुए, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “राष्ट्रीय मंच पर तीरंदाजों द्वारा प्रदर्शित खेल और अनुशासन सराहनीय है। यह जीत उनके समर्पण और एलपीयू द्वारा निर्मित मजबूत शानदार सिस्टम का नतीजा है। एलपीयू एक ऐसा मंच प्रदान करने में विश्वास करता है जहाँ प्रतिभा वाले विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलते हैं, जिससे हमारे छात्र अपने चुने हुए क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त कर सकें।”
एलपीयू अपने विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे, उन्नत उपकरणों और होनहार कोच के माध्यम से खेलों में नए मानक स्थापित करता रहता है। यूनिवर्सिटी का स्पोर्ट्स सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि छात्रों को शैक्षणिक, वित्तीय और एथलेटिक रूप से पूरा समर्थन मिले। छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रतिस्पर्धी मंचों के अनुभव के साथ, एलपीयू अपने एथलीटों को अपनी क्षमता को राष्ट्रीय उपलब्धियों में बदलने में सक्षम बनाता है।